रियासी। पुलिस विभाग की साइबर सेल टीम ने गुम हुए लगभग सौ मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता के साथ तलाश कर उन्हें मालिकों को सौंपा। मोबाइल फोन की कीमत 23.08 लाख रुपए बताई जाती है। तलाश कर जब्त किए गए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को एसएसपी परमवीर सिंह ने सौंपा। एसएसपी ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति का स्मार्ट फोन किसी प्रकार से गुम हो जाता है तो इसकी शिकायत तुरंत पुलिस की साइबर सेल में करें ताकि तकनीकी सहायता से उन्हें तलाश किया जा सके।