जम्मू। पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री योजना) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी किस्त के केंद्रीय हिस्से के रूप में जम्मू-कश्मीर को 24.12 करोड़ रुपये मात्र मिला है। इस पैसा का उपयोग चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनू ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें बताया कि जम्मू-कश्मीर में पीएम श्रीनगर के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा है।