जम्मू। डोडा में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 2.47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे, लेकिन जिनको झटके महसूस हुए वे घबरा गए। 3.6 तीव्रता वाले इस भूकंप का बिंदु केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटकों से कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं है।