फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पचास घंटे बाद मलबे से मिला डंपर चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की चसाना तहसील के अवतार मोड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ दरकने से दो लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से पुलिस कांस्टेबल भजन सिंह का शव मंगलवार दोपहर बरामद हो गया था, जबकि डंपर चालक की तलाश जारी थी। बुधवार को 50 घंटे बाद डंपर चालक का शव भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अवतार मोड़ पर पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। इसके कुछ समय बाद ही मलबे में राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र कृष्ण चंद का शव दिखाई दिया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। रॉकी हिमना सलाल का रहने वाला था। वह सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के साथ डंपर चलाता था। उसका अंतिम संस्कार शाम के समय हिमना में चिनाब दरिया किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें