फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रू के सरकारी स्कूल में छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के छात्रू उपमंडल में एक सरकारी स्कूल में छात्र को पीटने के मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के साथ जैसे ही मामला सामने आया, मुख्य शिक्षा अधिकारी जावेद अहमद किचलू ने तुरंत पीएस गोवारियन धार, जोन इंदरवाल में शिक्षक अनायतुल्ला अहंगर को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में लिखा है कि आचरण के लिए आगे की जांच होने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह एमएस लोहिधार जोन इंदरवाल से अटैच रहेंगे। रिपोर्ट सौंपने के लिए डिप्टी सीईओ मसूद काजी, प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी छात्रू विनोद कुमार और एचएसएस ब्वॉयज किश्तवाड़ के व्याख्याता जगदीश चौहान की समिति गठित की गई है। पीड़ित छात्र के परिवार ने भी कथित तौर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें