फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में डीपीएपी अध्यक्ष और महिलाओं के बीच झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। चेनाब घाटी के डीपीएपी के ज़िला अध्यक्ष वसीम रजा के साथ शुक्रवार को एक सरकारी भवन के अंदर महिलाओं से झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना सार्वजनिक रूप से हुई, जिससे कानून-व्यवस्था और व्यक्तिगत व राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सरकारी परिसर के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


वसीम राजा ने हाल ही में डोडा के विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ आवाज़ उठाई थी और कहा था कि विधायक ने लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा का समर्थन किया था। इसके बाद, कथित तौर पर राजनीतिक तनाव बढ़ गया। आज के घटनाक्रम को उसी बयान की परिणति माना जा रहा है। आरोप है कि मेहराज समर्थक महिलाओं ने उसी बयान को लेकर वसीम पर हमला बोला।

हमले के बाद, वसीम रजा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि यह हमला राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया गया है, जबकि आरोपी महिलाओं का दावा है कि वसीम राजा ने उनके खिलाफ उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वसीम रजा ने हमले के दौरान मदद मांगी लेकिन जब तक पुलिस पहुँची, तब तक हमलावरों के हाथों उन्हें काफी चोटें आ चुकी थीं।

वसीम पक्ष के लोगों का कहना है कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक अखंडता जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जाँच और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें