फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
पौधरोपण करते सीआरपीएफ कर्मी और अन्य। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते फंगयाल इलाके में सीआरपीएफ की 187 बटालियन की तरफ से पौध रोपण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जवानों व अधिकारियों ने हिस्सा लेकर पंचायत घर के परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर कमांडेंट राम बिलास गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद थे। पौध रोपण के दौरान अधिकारियों ने आंवला, अमरूद, अनार व अन्य प्रकार के लगभग आठ सौ पौधों का पौध रोपण किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने इस मुहिम को काफी सराहा और कुछ ग्रामीणों ने पौध रोपण में भी हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के अधिकारियों से पीने के पानी के लिए बोरवेल की मरम्म्त करवाने के साथ मेडिकल कैंप लगाने की अपील की। इसके अतिरिक्त रठियान मिडिल स्कूल में भी पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किय। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी जसवीर सिंह, राम लाल मीणा, उप कमांडेंट अमरजीत सिंह, डीएफओ सोशल फॉरेस्ट्री संतोश कुमारी व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें