कटड़ा। धर्मनगरी में हुए बस हादसे के बाद वाहनों की जांच लगातार जारी है। एआरटीओ रियासी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को कटड़ा-जम्मू रोड पर 250 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 28 वाहनों का ओवरलोडिंग व अन्य मामलों में चालान किया गया, जबकि 14 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं होने पर जुर्माना वसूला गया। मौके पर 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने ड्राइवरों को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के बारे में जागरूक किया। उनसे वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लगाने और दस्तावेजों को हर तरह से पूरा रखने का आग्रह किया गया।