कटड़ा। प्रदेश के उपराज्यपाल व श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने मंगलवार सुबह मां वैष्णो के दरबार में आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने भक्तों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान भक्तों की सुविधा के लिए भवन में बनाई जा रही अत्याधुनिक दुर्गा भवन इमारत का भी जायजा लिया। उन्होंने इस निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इससे पहले वह सोमवार रात भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात को विश्राम किया। उपराज्यपाल ने भवन में अधिकारियों को निर्देश दिए कि भक्तों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न हो।