फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दूसरे के कार्ड पर पिट्ठू का काम करने वाला हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पुलिस ने वैष्णो देवी मार्ग पर किसी और के कार्ड पर पिट्ठू का काम करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्नान घाट के पास बाण गंगा पुल पर पिट्ठू के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति को रोका। उसका लाइसेंस या प्राधिकरण कार्ड दिखाने को कहा। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान तालिब हुसैन निवासी सलधर, तहसील माहौर, जिला रियासी के रूप में बताई। जब उसके पिट्ठू कार्ड की जांच की गई तो कार्ड पर लगी तस्वीर उसके चेहरे से मेल नहीं खा रही थी। कुछ गड़बड़ महसूस होने पर पुलिस ने उससे अतिरिक्त पहचान पत्र मांगा। फिर उसने एक आधार कार्ड दिखाया। इससे पता चला कि उसका असली नाम तारिक हुसैन निवासी सलधर, तहसील माहौर, जिला रियासी है। चूंकि वह व्यक्ति किसी और के नाम पर काम कर रहा था। श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर काम करने के लिए उचित अनुमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति के अधिकृत पिट्ठू कार्ड का उपयोग कर रहा था। इस संबंध में कटड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें