कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को पीएम की जनसभा होगी। इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सांसद जुगल किशोर व सत शर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन के पास हेलिपैड पर भी पहुंचे और नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित दूबे, नपा के पूर्व अध्यक्ष विमल इंदु, डीडीसी चेयरमैन सराफ सिंह नाग आदि नेता मौजूद थे।