फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर हादसे का पता चलते ही पायलटों को बचाने दौड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी (उधमपुर)। शिवगढ़धार के पाटियां गांव के जंगल में हेलिकॉप्टर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। दुर्घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर तिलक राज, शादी लाल और प्रकाश के परिवार रहते हैं। जैसे ही उन्हें हादसे का पता चला तो वे धमाके वाली जगह की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां हेलिकॉप्टर का इंजन घने जंगल में पहाड़ की ढलान पर फंसा था। इंजन से जोरदार आवाज आ रही थी। वहां मौजूद परिवार के तमाम सदस्य जोखिम के बीच पायलटों को बाहर निकालने में जुट गए। तिलक राज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात कर रहे थे। उनके घर से 200 मीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर पेड़ों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि जोरदार आवाज सुनते ही सभी घटनास्थल की ओर भागे। शादी लाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर से एक पायलट को घायल अवस्था में निकाल कर कुछ दूरी तक पहुंचाया। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि हेलिकॉप्टर में एक और पायलट मौजूद है। फिर दूसरे पायलट को भी बाहर निकाला गया। हेलिकॉप्टर की चपेट में आने से कई पेड़ भी टूट गए थे। कुछ ही देर में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से चारपाई के जरिए घायलों को तीन किलोमीटर दूर करलाह तक पहुंचाया गया। इस दौरान एक पायलट से उनकी बात भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें