फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुलगाम में चरस के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस पोस्ट मीर बाजार के अधिकार क्षेत्र में लस्सीपोरा क्रॉसिंग पर गतिशील नाका चेकिंग के दौरान सखलू से ख्रेवन की ओर जा रहे एक नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पॉलीथीन पैकेट बरामद हुआ। इसमें चरस जैसा पदार्थ था। बरामद पदार्थ का वजन पॉलीथीन पैकेट सहित लगभग 171 ग्राम था। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान मुदासिर खुर्शीद लाइग्रू निवासी शेरपोरा अनंतनाग के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें