किश्तवाड़। जिले में दो दिन से पुलिस ने मास्क नहीं पहनने और कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। दो दिनों में एक हजार से अधिक लोगों के चालान काट कर जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई एसएसपी शफकत हुसैन और एएसपी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जारी है। वह स्वयं बाजारों जगह-जगह नाके लगाकर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को डाकबंगला के पास और रविवार को बस अड्डे के पास नाके लगा कर चालान काटे गए।