किश्तवाड़। मिशन युवा के तहत लघु व्यवसाय विकास इकाइयों और व्यवसाय सहायता डेस्क के गठन और कार्यान्वयन को लेकर डीसी कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने की। एडी रोजगार, ममता सुदर्शन ने बैठक की शुरुआत एक व्यापक प्रस्तुति के साथ की। उन्होंने जिले में उद्यमिता, वित्तीय सहायता और व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में जिला, उप-मंडल और तहसील स्तरों पर स्थानीय व्यापार सहायता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक में एडीसी पवन कोतवाल, एसडीएम पाडर अमित कुमार, वर्चुअल मोड के माध्यम से सभी एसडीएम, एडी रोजगार एवं एएलसी ममता सुदर्शन, सीएओ अमजद हुसैन मलिक, एलडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद