उधमपुर। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन के महिला विकास एवं सशक्तिकरण प्रकोष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया। विद्यार्थियों में कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सृष्टि ने प्रथम पुरस्कार, प्रिया ने द्वितीय और तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों, समुदायों और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानना और उसका सम्मान करना था। कार्यक्रम की योजना और आयोजन डब्ल्यूडीईसी की संयोजक डॉ. गीतांजलि राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डब्ल्यूडीईसी की सदस्य डॉ. कमलदीप कौर के हार्दिक स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद उधमपुर के समाज कल्याण विभाग की बाल संरक्षण अधिकारी नीतू शर्मा ने बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। संवाद