फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर स्कूलों में हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। सोशल फॉरेस्ट्री डिवीजन उधमपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में ब्वॉयज और गर्ल्स मिडिल स्कूल मजालता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता करवाने के साथ ही स्कूल परिसरों में पौधरोपण भी किया गया। वहीं, डीएफओ अभिनव रामोत्रा ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीसी चेयरमैन कैप्टन दीनानाथ भगत, रेंज ऑफिसर जगन नाथ, सब डिविजन रामनगर के रेंज ऑफिसर राकेश सिंह, शिक्षक इंदुबाला, हेडमास्टर सुभाष चंद्र, पंच रमेश सिंह, ब्लॉक फॉरेस्ट अफसर राम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें