ब्रिगेडियर डीएन पांडे, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जम्मू और कर्नल एमके शर्मा व अन्य।
डोडा। सरकारी डिग्री कॉलेज का ब्रिगेडियर डीएन पांडे, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जम्मू और कर्नल एमके शर्मा, कमांडिंग ऑफिसर ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेटों के साथ संवाद भी किया। लेफ्टिनेंट डॉ. जसवंत सिंह ने कैडेटों की उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और योगदान पर प्रकाश डालते हुए व्यापक रिपोर्ट पेश की। ब्रिगेडियर पांडे ने एनसीसी इकाई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथियों का कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जावेद इकबाल आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संवाद