उधमपुर। पोषण अभियान के तहत बालक नगर दंदियाल के आंगनबाड़ी केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सीडीपीओ यश पॉल शर्मा मुख्य और वार्ड 17 की पार्षद आशा देवी और 21 के पार्षद दर्शन कुमार सम्मानित अतिथि थे। कार्यक्रम में विभाग के कल्लर सेक्टर की सुपरवाइजर एवं कार्यक्रम संयोजक प्रियंका शर्मा ने जानकारी प्रदान की। उन्होंने कुपोषण के प्रभाव के बारे में जागरूकता, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं में होने वाली एनीमिया बीमारी और कम जन्म दर के बारे में बताया। सीडीपीओ ने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर सुपरवाइजर मधु बाला, एचएनएम प्रिया जम्वाल, मंच सचिव आरती गुप्ता, आशा देवी, नीलम देवी, प्रिया शर्मा, रेणु शर्मा, तृप्ता देवी, आरती शर्मा, रजनी देवी, अनुराधा व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।