उधमपुर। नगर के वार्ड 6 में पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया और नगर परिषद के सीईओ अमित चौधरी की उपस्थिति में 3 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बनी नवनिर्मित गली का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित एडीडीसी कांता देवी ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने नगर परिषद के सहयोग से क्षेत्रवासियों में कूड़ेदान भी बांटे। पार्षद ने कहा कि गोल पुली से शिवराम के घर तक बनाई इस गली का निर्माण माई टाउन माई प्राइड योजना के तहत करवाया गया है। इसका काम पूरा होने पर इसे जनता को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर राम किशोर, रवि मगोत्रा, रमेश गुड्डा, श्याम लाल, केवल शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद
उधमपुर के वार्ड 6 में गली का लोकार्पण करतीं एडीडीसी कांता देवी,सीईओ अमित चौधरी व पार्षद विक्रम सि?- फोटो : UDHAMPUR