रामनगर में अवैध खनन परिवहन के दौरान पकड़ा गया वाहन।
उधमपुर। थाना रामनगर की पुलिस टीम ने अवैध खनन के परिवहन में शामिल एक वाहन को वीरवार को जब्त किया। पुलिस टीम ने रामनगर क्षेत्र से ट्रक (जेके02सीयू5714) को जब्त किया, जो नदी तल से अवैध रूप से रेत और बजरी ले जा रहा था। वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया गया। संवाद