उधमपुर। पुलिस ने पंचैरी में अवैध शराब की 23 बोतलें जब्त कर एक व्यक्ति को शनिवार को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 4 एस होटल पंचैरी के पास एक चिकन की दुकान पर छापा मारा। वहां से 23 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी सुरजीत सिंह निवासी चुलना, तहसील पंचैरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी होशियार सिंह पुलिस दल को देखकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद