फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांव तक पहुंचाई जाए बैंक जैसी सुविधाएं ।

विज्ञापन
बैंक की लाइनों में लगे लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गांव गांव तक पहुंचाई जाए बैंक जैसी सुविधाएं । कोरोना वायरस के चलते सरकार इस और दे ध्यान । चिनैनी रोहित गुप्ताः16-04-2020ः- कोरोना वायरस के चलते एक और लांक डाउन के कारण यातायात जैसी सुविधाएं पूरी तरह से ठप्प है तो वही दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बैकों में पैसे लेने पहुंच रहे लोगों ने सरकार से बैंक जैसी सुविधाएं गांव गांव तक पहुंचाने की मांग की है ताकि लोगों को पैसे लेने के लिए पैदल चलकर और सुरक्षा बलों के कड़े पहरे के बीच से गुजरकर कस्बे में न आना पड़े । चिनैनी कस्बे में हर रोज बैंकों में सैंकड़ों लोग पहुंचते है तथा वीरवार को भी बैंकों में पहुंचे लोगों ने सोशल डिस्टैंस रखते हुए लाईनों में खड़े रहकर बैंक का कार्य पूरा किया और वापस घरों की और रूख कर लिया । कुछ दूर दराज क्षेत्र से आए बिशन दास, शोकत अली, राम कुमार आदि ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए जहां सरकार ने यातायात सुविधाएं पूरी तरह से ठप्प कर दी है और दुकाने भी बंद है तो वही लोग घरों में ही रहे इसके लिए सरकार को जब तक कोरोना वायरस का असर देश में है तब तक गांव गांव में बैंकों की भी सुविधाएं पहुंचानी चाहिए ताकि लोग बैंक सुविधा का गांव स्तर पर ही लाभ ले सके और लोग भी घरों में रहे । उन्होनें कहा कि इस समय कोई भी कार्य नही हो रहे ऐसे में बैंक से पैसे लेने तो जाना पड़ता है ऐसे में सरकार को दूर दराज क्षेत्रों में बसते लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐसा हल निकालना चाहिए जिससे लोग गांव पर ही रहकर सुविधाओं का लाभ ले जिससे कोरोना वायरस का खतरा भी नही बढे़गा और सोशल डिस्टैंस भी जारी रहेगा । --------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें