फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो परिवारों में विवाद, तहसीलदार ने मकान किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में जीएमसी के पास एक मकान को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया है। सुबह के समय एक परिवार पहुंचा और घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। हंगामा होने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों के सदस्यों को शांत किया। मामले के शांत होने के बाद तहसीलदार ने मकान को सीज कर दिया। अब जांच के बाद ही सही परिवार को मकान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सतपाल नाम के व्यक्ति ने बताया कि यह मकान उनकी बहन सरोती देवी का है। कुछ समय पहले ही उनकी मौत हो गई थी। बहन की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने मेरे बच्चों को अपने पास रखा। 2004 में मेरी बहन ने सारी संपत्ति मेरे नाम कर दी, लेकिन उसकी मौत के बाद बहन के ससुराल वाले संपत्ति पर अपना हक जताने लगे। पिछले कुछ दिनों से लगातार हमें परेशान किया जा रहा था और आज सुबह सात बजे अचानक से बहन के ससुराल वाले घर पहुंचे और जबरदस्ती पूरे घर पर कब्जा करने लगे। घर में कमरें में लगाए गए ताले तोड़ दिए गए।
वहीं इसके बारे में जब एसएचओ रघुवीर सिंह को पता चला तो मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत करवाया। तहसीलदार जय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तहसीलदार ने धारा 145 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी और मकान को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें