कटड़ा। धर्मनगरी के काउंटर नंबर दो के पास एक निजी होटल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिलने के बाद टीम ने होटल के कमरे में युवक अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुभाष कुमार (28) निवासी छापर, डनसाल (जम्मू) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।