फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से घोडे़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले से छात्रू सब डिवीजन के चिनगाम में रविवार दोपहर को सीमेंट से लदे घोड़े की डांगरलाना में ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत हो गई। इस कारण बशीर खटाना निवासी बेरिनखल चिनगाम को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पीडीडी विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए कहा है, लेकिन आजतक कोई सुध नहीं ली है। इस कारण रविवार को गरीब व्यक्ति को घोड़े की मौत के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, ओम शर्मा और अशोक ठाकुर ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने और पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें