फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक खिलाड़ी को उपलब्ध करवाए गए स्पाइक शूज

विज्ञापन
उधमपुर में एथलेटिक खिलाड़ी को स्काइप जूते उपलब्ध करवाते एएसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू की एथलेटिक खिलाड़ी को वीरवार को एएसपी अनवर उल हक ने स्पाइक शूज (कील वाले जूते) उपलब्ध करवाए हैं। पिछले दिनों एथलेटिक मीट में इस खिलाड़ी ने स्पाइक शूज न होने की परेशानी रखी थी। एएसपी स्कूल पहुंचे, और उन्होंने 12वीं कक्षा की शीमा बेगम को स्पाइक शूज दिए। एथलेटिक मीट में शीमा ने कहा था कि उसके पास अगर स्पाइक शूज हों तो वह एथलेटिक में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। इसके बाद एएसपी ने उसके लिए जूते की व्यवस्था की। उन्होंने जूते देने के बाद शानदार प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को प्रेरित किया। इस मौके पर खेल शिक्षक अमित शर्मा और ऋषि शर्मा भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें