फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलहस्ती पावर स्टेशन को मिला श्रेष्ठ पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ में प्रथम पुरस्कार मिलने पर दुलहस्ती पावर स्टेशन ने जश्न मनाया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। एनएचपीसी के दुलहस्ती पावर स्टेशन को वर्ष 2020-21 के लिए श्रेष्ठ पावर स्टेशन (पीकिंग) का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार दुलहस्ती पावर स्टेशन के प्रमुख एवं महाप्रबंधक (प्रभारी) निर्मल सिंह ने दिनांक 7 नवंबर को आरके सिंह केंद्रीय विद्युत मंत्री भारत सरकार के कर कमलों से फरीदाबाद में प्राप्त किया। इसके लिए सोमवार को पावर स्टेशन में एक भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर महाप्रबंधक (विद्युत) एस के मिश्रा, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा. निशा शर्मा, आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें