स्काउट एंड गाइड़ के सदस्य सीईओ को सम्मानित करते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शिविर को सफल बनाने के लिए श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार को सम्मानित किया गया। बीते वर्ष पर्यावरण व जागरूकता पर पांच दिवसीय शिविर लगा था, जिसमें देश के करीब सौ भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया था। शिविर को सफल बनाने के लिए रहने और खाने-पीने का इंतजाम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने किया था। इसके लिए रियासी भारत स्काउट एंड गाइड कमेटी के सदस्यों ने श्राइन बोर्ड के सीईओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रियासी के उपप्रधान अजय सिंह, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर शेख अनायतुल्ला, व्यवस्थापक आयुक्त जुगल दुबे, सचिव लाडी शर्मा, आदि मौजूद रहे। संवाद