कटड़ा। धर्मनगरी में होली को लेकर हर जगह दुकानें सज गई हैं।
होली पर्व को लेकर कटड़ा में विभिन्न तरह के रंग उपलब्ध हैं। इनमें हर्बल रंग फूलों के रंग और गुलाल आदि शामिल हैं। दुकानदार राजू, शकील अहमद व प्रीतम सिंह आदि का कहना है कि फिलहाल खरीदार के लिए ग्राहक कम ही आ रहे हैं लेकिन होली को लेकर इस सप्ताह धर्मनगरी में श्रद्धालुओं सहित ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल रंग रखे हैं। इनमें हर्बल रंग फूलों के रंग और गुलाल आदि शामिल हैं। इसके साथ विभिन्न प्रकार की पिचकरियां भी रखी गई हैं, जो 20 से लेकर 500 तक की उपलब्ध हैं। अधिकांश ग्राहक फूलों के रंग या फिर हर्बल रंग की खरीदारी कर रहे हैं। संवाद