किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे आज दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा।
किश्तवाड़। किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे-244 मंगलवार को दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। बता दें कि सोमवार को दोपहर के समय शहर से लगभग 14 किलोमीटर दूर कांदनी और फागुमढ़ के बीच भारी पस्सी सड़क पर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। हाईवे पर दोनों तरफ दर्जनों वाहन खड़े रहे। पूरा दिन सड़क से बड़े-बड़े पत्थर हटाने का काम जारी रहा। एनएचआईडीसीएल ने मार्ग को सही करने के लिए धमाका भी किया। यातायात विभाग ने किश्तवाड़ शहर में घोषणा की है कि कोई भी वाहन लेकर जम्मू या अन्य स्थानों की तरफ ना जाए, क्योंकि मार्ग आज भी बंद रहेगा। संवाद