फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएम के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की हाई-लेवल बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटड़ा दौरे को लेकर मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की हाई-लेवल बैठक हुई। बैठक में एसजीपी, एनआईए, एनएसजी सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न होने और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री इस दौरे पर श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से कश्मीर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल कौड़ी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को कटड़ा से कश्मीर के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई, जिसमें रेलवे के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सहित विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने पूरे रेल मार्ग का निरीक्षण किया। इसी दिन डीआरएम जम्मू विवेक कुमार ने स्पेशल इंस्पेक्शन कार (सवीप) से कटड़ा-रियासी रेल लिंक का जायजा लिया और कौड़ी पुल सहित अन्य संरचनाओं की तैयारियों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे पर देश के पहले रेलवे केबल ब्रिज का भी उद्घाटन कर सकते हैं। सुरक्षा और रेलवे विभाग की टीमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें