कटड़ा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत रियासी पुलिस को कटड़ा के नंगल नाके पर बड़ी कामयाबी मिली है। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने ककड़ियाल से कटड़ा की ओर आ रही एक कार (जेके02बीवी-7877) को रोका। तलाशी लेने पर कार के पेट्रोल टैंक के ढक्कन के अंदर छिपाई गई लगभग 4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों पवन सिंह (निवासी शेरपुर) और राकेश शर्मा (निवासी आघार जित्तो) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद