उधमपुर। पुलिस ने हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फलाटा नाके पर रेहंबल थाने टीम ने कश्मीर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। चालक मोहम्मद रुस्तम शाह निवासी नादिहाल (बारामुला) से 8.98 ग्राम हेरोइन मिली। पीपी टिकरी की टीम ने कार सवार सुनील शर्मा निवासी जिब (मजालता) से 5.44 ग्राम और बट्टलबालियां में अरुण सिंह निवासी शिव नगर से 2.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।