उधमपुर। टिकरी पुलिस ने 21.40 हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दानिश बट निवासी बटपोरा और जवाज अहमद वानी निवासी अकरमाबाद (डोडा) रूप में हुई है। टीम ने नियमित जांच के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रही इनोवा टैक्सी को रोका। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर 21.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस रेहंबल थने में एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।