फोटो...जिले के मढ़वा और वाड़वन के लिए हेलीकाप्टर सेवा लगी।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में मढ़वा और वाडवन के लोगों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अपना हेलिकॉप्टर यहां लगाया है। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जो लोग यहां वहां फंसे हैं, या बीमार हैं, उनके लिए यह सेवा लगाई गई है। हर सप्ताह में दो या तीन दिन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दी जाएगी। मढ़वा और वाडवन इलाके के लोगों ने हवाई सेवा लगाने की कई बार गुहार लगाई। उनका हक भी है कि हेलिकॉप्टर सेवा कम से कम इन दो महीनों के लिए लगे। क्योंकि, उनका इलाका बर्फबारी के दौरान कट जाता है। हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने पर लगभग 40 से 50 लोग आए गए। संवाद
फोटो...जिले के मढ़वा और वाड़वन के लिए हेलीकाप्टर सेवा लगी।- फोटो : UDHAMPUR