त्रिकुटा पहाड़ियों सहित भवन के आसपास के क्षेत्र में रविवार को धुंध का आलम यह रहा है कि कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलिकाप्टर सेवा भी बाधित रही।
धर्मनगरी में बादलों के डेरे के बीच सूखी ठंड ने काफी परेशान किया। इसका प्रभाव भक्तों की आवाजाही पर भी देखने को मिला।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार रविवार देर शाम तक सात हजार यात्री पंजीकरण करवा चुके थे। जबकि उसके उपरांत कक्ष पर लगभग सन्नाटे जैसे हालात ही थे।
भवन मार्ग पर भी ठंड से बचने के लिए दुकानदारों को आग जला जलाना पड़ा था, जिससे आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिल रही थी।
हालांकि हेलिकाप्टर सेवा ठप रहने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अर्द्धकुंवारी व भवन के बीच बैटरी कार सेवा बहाल रही। वहीं कंबल स्टोर पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।