फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बढ़े नाले के पानी में फंसे दो वाहन

विज्ञापन
उधमपुर: भारी बारिश के चलते बिरमा नदी में फंसे दो वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के बिरमा पुल इलाके में वीरवार को खनन कर रहे दो वाहन (एक ट्रैक्टर ट्राली और एक टिपर) अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बिरमा नाले में फंस गए। इनके चालकों ने वाहनों से कूदकर जान बचा ली, लेकिन वाहन नाले में डूबे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एक जेसीबी भी चपेट में आ गई, लेकिन चालक की होशियारी और कड़ी मशक्कत से इसे जल्द ही बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों वाहन हल्की बारिश के बीच बिरमा नाले से खनन के काम में शामिल थे। इस बीच अचानक से नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और जलस्तर बढ़ गया। उक्त वाहनों के चालकों को वाहन नाले से निकालने का मौका भी नहीं मिला।
वाहनों को पानी में डूबता देख दोनों चालकों ने वाहन से कूदकर जान बचाना बेहतर समझा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, वाहनों के नाले में डूबने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ समय के लिए ऐसा लग रहा था कि जल्द ही पानी वाहनों को बहाकर दूर ले जाएगा। लेकिन, नाले में पत्थरों की वजह से कुछ दूरी पर जाकर वाहन नाले में एक स्थान पर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें