आंधी तुफान से नगर के टाउन हॉल क्षेत्र में धराशायी होकर सडक किनारे गिरा पेड व बिजली का खंभा
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शुक्रवार रात को चली तेज हवाओं की वजह से नगर के टाउन हॉल क्षेत्र में सड़क किनारे एक बिजली का खंभा गिर गया। इससे लोग रविवार को भी परेशानी उठाते रहे। बिजली विभाग का इस पर ध्यान नहीं गया, इसलिए लोग दिन भर इस खंभे के ऊपर से होकर गुजरने को मजबूर रहे। वाहन चालकों की भी यही दशा रही। इससे सड़क पर कई बार जाम की स्थिति भी बनती नजर आई। वहीं, लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस खंभे को तत्काल सड़क से हटाने की मांग की। संवाद