कटड़ा। सीआरपीएफ की 06 बटालियन की ओर से कुंदरेेड़ियां और नताली गांव में बुधवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सीआरपीएफ की डॉक्टर अनिता रानी सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने लोगों की जांच की और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ बीएमओ गोपाल दत्त और बटालियन कमांडेंट जितेंद्र गुप्ता ने किया। कमांडेंट ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना था। इस मौके पर सरपंच जुगल किशोर, समाज सेवक सोहन सिंह ठाकुर सहित सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौजूद रहे।