फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुष्ठ रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोग से लोगों को बचाव को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से कुछ दिन पहले जिला में लोगों को इस बीमारी से बचाने के साथ ही इसके लक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को विभाग के कर्मचारियों ने शहर के साथ लगते दलाह क्षेत्र में लोगों के घरों में जाकर उन्हें इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि अगर शरीर में दाग है और वह जगह सुन है तो फौरन डाक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस बीमारी का निशुल्क इलाज किया जाता है और दवाइयां भी मुफ्त में दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें