चिनैनी के कुद में नेत्र जांच शिविर
चिनैनी। उपमंडल के कुद मिडिल स्कूल में रोटरी क्लब उधमपुर की ओर से मंगलवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोगों के नेत्रों की जांच की गई। शिविर में टेक्नीशियन अमरेश सिंह, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर विकास खजूरिया तथा सुनील भारती मौजूद थे। डॉक्टरों की टीम ने छात्रों सहित करीब 200 लोगों के नेत्र की जांच की। शिविर में 24 लोगों को ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई। साथ ही 35 लोगों को नजर के चश्मे वितरित किए गए। संवाद