उधमपुर। पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम के तहत वीरवार को आरोपी सिमरन खान निवासी जखैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिकम आरोपी वर्तमान में मगेनी में रहता है और कई आपराधिक कृत्यों में शामिल रहा है। आरोपी न केवल एक आदतन अपराधी है, बल्कि जिले के युवाओं को प्रतिबंधित पदार्थ बेचने में भी शामिल था, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा था। गैरकानूनी गतिविधियों में उसकी बार-बार संलिप्तता ने सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और सौहार्द के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया था, जिस कारण उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर निवारक कार्रवाई करनी पड़ी।