उधमपुर में देविका नदी के तट पर हनुमान जंयती पर हवन यज्ञ करते शहरवासी व मंदिर कमेटी के सदस्य
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविका स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह बजरंगबली की विशेष पूजा के बाद सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में हवन हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य एडवोकेट सुरिंद्र खजूरिया ने कहा कि मंदिर में पिछले 55 सालों से हर साल हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसके पहले दिन अखंड रामायण पाठ किया गया। जबकि, दूसरे दिन हवन कर हनुमान जयंती मनाई गई। संवाद