उधमपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी की मंजूरी से मंगलवार को उधमपुर जिला कमेटी का गठन किया गया है।
जारी बयान के मुताबिक जिला समिति उधमपुर के नाम जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह की प्रस्तावित किए गए थे। पार्टी अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने गठित जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें हंस राज डोगरा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। रमेश मन्हास, केवल कृष्ण कमांडो और जगदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सतपाल चलोत्रा को महासचिव का पदभार सौंपा गया है। अश्विनी भट्ट, अशोक कुमार, धर्म चंद, मोहम्मद अकरम और सरदार रणजीत सिंह दत्ता को सचिव बनाया गया है।