किश्तवाड़। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में युवाओं की टोलियां जगह-जगह ढोल की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आईं। इसके अलावा लोगों ने कोरोना के चलते पर्व घर में परिजनों को ही रंग लगा कर मनाया। पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को बधाई देने का दौर जारी रहा।