फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दैनिक वेतनभोगियों की लंबित मांगों पर निर्णय ले सरकार

Tue, 04 Mar 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
समस्या को लेकर जानकारी देते एसो. के पदा​धिका​री। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उधमपुर। जल शक्ति कर्मचारी एवं श्रमिक संघ ने जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता सोम नाथ की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दैनिक वेतनभोगियों की लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। उन्होंने न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू करने, दैनिक वेतनभोगियों का शीघ्र नियमितीकरण करने, सात साल की सेवा पूरी कर चुके श्रमिकों को एसआरओ 64 के तहत स्थायी करने सहित लंबित वेतन शीटों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। सोम नाथ ने कहा कि लेह यूटी प्रशासन ने पहले ही न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें