उधमपुर। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद समनिक भसीन ने स्थानीय लोगों के साथ जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
यह विरोध प्रदर्शन बोर्ड के भीतर कथित अनियमितताओं और छात्रों की बढ़ती शिकायतों को उजागर करने और तत्काल निवारण की मांग करने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेयरमैन का पुतला भी जलाया और उन्हें तत्काल हटाने की भी मांग की। समनिक भसीन ने जेके स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रशासनिक अक्षमताओं और खामियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके कारण कथित तौर पर पूरे क्षेत्र में छात्रों के लिए अनावश्यक तनाव और चुनौतियां पैदा हुई हैं। यह अस्वीकार्य है कि हमारे छात्रों को मार्कशीट में त्रुटियों, परीक्षा परिणामों में देरी में विसंगतियों का सामना करना पड़ रहा है।Ⳍ