किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में वीरवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं के लिए करियर परामर्श सत्र आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा, कानून, बैंकिंग, सेना, पुलिस, शिक्षा आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। डीसी ने रोजगार और अवसरों की जानकारी दी और छात्राओं से उसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर प्रतिभागियों को इम्युनिटी बूस्टर भी वितरित किया गया।