किश्तवाड़। किश्तवाड़ पांच किलोमीटर दूर बिंद्राबन में शाम को एक पिकअप वाहन (जेके17-8128) के खाई में गिरने से चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गैस सिलिंडर लेकर किश्तवाड़ से छात्रू जा रहा वाहन अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। वाहन में चालक अशरफ सहित छात्रू के एक परिवार सहित पांच लोग सवार थे। सवार थाथा जिसमें कुल 5 लोग सवार थे जिसमें दो बच्चें भी थे। घायलों की हपचान शकील अहमद निवासी छात्रू और फातिमा बेगम और दो बच्चे शामिल हैं। वाहन चालक मोहमद अशरफ निवासी छात्रू की हालत ठाक बताई जा रही है।